राष्ट्रीय
27-Dec-2025


शिमला(ईएमएस)। केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश के लिए 601.92 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता रिलीज की है। यह बजट राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष के तहत आपदा के बाद राहत एवं बचाव कार्य के लिए दिया गया है। मंत्रालय के पत्र कहा गया कि हिमाचल में 2023 की मॉनसून में आपदाओं बाढ़, बादल फटना और भूस्खलन से हुए नुकसान की भरपाई और पुनर्निर्माण के लिए केंद्रीय सहायता की पहली किस्त दी गई है। केंद्र ने हिमाचल के लिए कुल 1504.80 करोड़ रुपए की सहायता मंजूर कर रखी है। इसमें से अब 40 प्रतिशत जारी किए गए हैं। यह राशि गृह मंत्रालय की सिफारिश के आधार पर जारी की गई है। आदेश में साफ किया गया है कि अगली किस्त तभी जारी होगी, जब राज्य सरकार पहले से मिली राशि का कम से कम 75 प्रतिशत उपयोग कर लेगी। इसके केंद्र सरकार को यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट देने होंगे। विनोद उपाध्याय / 27 दिसम्बर, 2025