क्षेत्रीय
27-Dec-2025


देश से आए धर्मावलंबी आए शहर में,सुबह से देर शाम तक भक्तिमय माहौल छिंदवाड़ा (ईएमएस)। जेल बगीचा में जैन धर्मावलंबियों का पंचकल्याण संपन्न हो रहा है। पांच दिन के इस आयोजन में सुबह से देर रात तक विभिन्न धार्मिक आयेाजनों में देश भर के जैन धमार्वलंबी अपनी उपस्थिति दे रहे हैं। पंचकल्याण प्रतिष्ठा महोत्सव के तीसरे दिन तप कल्याणक महोत्सव में सुबह अभिषेक शांतिधारा, पूजन नवग्रह हवन की क्रियायें सम्पन्न हुई। सुबह 9.30 बजे इमलीखे?ा अहिंसा हाइट के नवनिर्मित जिनालय में दीक्षा विधि प्रतिमा संस्कार मुनिश्री प्रणव सागर जी और मुनिश्री यतीन्द्र सागर जी के सानिध्य में हुये।दोपहर 12 बजे तीर्थकर बालक की बारात, नाभिराम जी का दरबार 32 मुकुटबद्ध राजाओं द्वारा भेंट, राज्याभिषेक, राजतिलक, षटकर्म दर्शन, का प्रसंग हुआ। मंगल महोत्सव में शनिवार को दोपहर आदिकुमार को वैराग्य हुमा। राज्यसभा में नीलांजना का नृत्य चल रहा था। तभी अचानक देवी नीलांजना की मृत्यु हो गई, यह इश्य देखते ही आदिकुमार को संसार की क्षणभंगुरता का बोध हुआ और वैराग्य उत्पन्न हो गया। लोकांतिक देवों ने आकर उनके वैराग्य की अनुमोदना की। आदिकुमार दीक्षा लेकर वन चले गए और आदिनाथ बन गये।इधर भरत और बाहुबलीज् का राज्याभिषेक हुआ। आज लगेगा भगवान का समवशरण पंचकल्याण प्रतिष्ठा महोत्सव में रविवार को दोपहर में समवशरण की रचना होगी। यहां तीर्थकर भादिनाथ भगवान विराजमान होंगे। आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज की दिव्य देशना का लाभ उपस्थित जन समुदाय को मिलेगा। तत्पश्चात आगामी कियाएं सम्पन्न हुई। भाजपाप्रदेश महामंत्री ने महाराजश्री से लिया आशीर्वाद भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सांसद सुमेर सिंह सोलंकी अपने एक दिवसीय प्रवास पर छिंदवाड़ा पहुंचे। सोलंकी ने भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के साथ सुबह स्थानीय जेल बगीचा में आयोजित पंचकल्याणक महोत्सव में सम्मिलित होकर पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री विजय पांडे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय झांझरी, भारत घई, पंकज पाटनी, अनिल बज श्रीमती लीला बजोलिया, श्रीमती श्रद्धा जैन, श्रीमती भारती जैन उपस्थित रहे। पूर्व राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उईके ने भी आचार्य संघ का आशीर्वाद लिया और प्रवचन सुने।आयोजक परिवार राजकुमार जैन,रजनीश जैन,दर्शन पाटोदी महासभा के अध्यक्ष राजेन्द्र पाटोदी,संयोजक पवन अजमेरा,चंद्रकुमार जैन चंदू,अशोक बकलीबाल सहित वरिष्ठजनों ने अतिथियों का अभिनंदन किया।कार्यक्रम का संचालन महासभा के महामंत्री पंकज पाटनी ने किया। जीवन मे मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी: विशुद्ध सागरजी महाराज जीवन में मर्यादा का ध्यान रखना आवश्यक है। रावण ने मर्यादा का उल्लंघन किया परिणाम सबके सामने है। वहीं राम ने मर्यादा का पालन किया तो मर्यादा पुरुषोत्तम बन गये। राम का आदर्श अपनाने की आवश्यकता है। हमारा देश और हमारी संस्कृति दोनों की महान है। विश्व में कहीं भी जाओ तो अपनी संस्कृति की छाप छोड़?कर ही आना। यह बात चर्याशिरोमणी पट्टाचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज ने पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर तप कल्याणक में धर्मसभा को संबोधित करते हुये कही। उन्होंने कहाकि हमारे देश का किसान देना सिखाता है। वह फसल में भेदभाव नहीं करता। उसी प्रकार हमें भी भेदभाव नहीं करना चाहिये । जो व्यक्ति दुखी है, वह अपने कर्मों के कारण है। किन्तु उसकी दीनता का कभी मजाक नहीं बनाना क्योकि सबके दिन एक से नहीं होते और सब दिन एक से नहीं होते।जब भी मौका मिले साधुमों की सेवा जरूर करना, जीवन में ऐसे मौके कम ही आते हैं। गुरु की से कभी रूठना नहीं क्योकि गुरु ही भगवान से मिलाने का माध्यम है।गुरु से ही मोक्षमार्ग प्रशस्त होगा। ईएमएस/मोहने/ 27 दिसंबर 2025