राष्ट्रीय
28-Dec-2025


नई (दिल्लीईएमएस)। मौसम विभाग ने घने कोहरे को लेकर कई राज्यों के लिए रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. रविवार को भी देश के 8 राज्यों में घना से बहुत घना कोहरा छाया रहा. भारत मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में रविवार को कोहरे की घनी चादर छायी रही. आने वाले दिनों में भी कोहरे और ठंड की स्थिति देश के कई राज्यों में बनी रहेगी. भारत मौसम विभाग के ताज़ा पूर्वानुमान के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में 30 दिसम्बर तक, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश में 31 दिसंबर तक रात/सुबह के घंटों में घना से बहुत घना कोहरा साथ ही हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में 31 दिसंबर और 01 जनवरी, पूर्वी मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश में 29 तक, जम्मू डिवीज़न में 30 तक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में 31 दिसंबर तक, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, ओडिशा में 01 जनवरी तक रात/सुबह के समय में घना कोहरा छाए रहने की बहुत संभावना है. पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ इलाकों में 28 दिसंबर को शीत दिवस की स्थिति रहने की बहुत संभावना है, जबकि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में 28-30 दिसम्बर और झारखंड में 28 दिसंबर को शीतलहर चलने की बहुत संभावना है. सुबोध/ २८ -१२-२०२५