हाजीपुर, (ईएमएस)। रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुगमता हेतु राजगीर और वाराणसी के मध्य चलने वाली गाड़ी संख्या 14223/14224 राजगीर-वाराणसी-राजगीर बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस का टर्मिनल परिवर्तन किया जा रहा है। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि 08 मार्च, 2026 से बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस वाराणसी के बजाए बनारस स्टेशन से नये नंबर के साथ परिचालित की जाएगी जिसका विवरण निम्नानुसार है- 08 मार्च, 2026 से टर्मिनल परिवर्तन के उपरांत गाड़ी सं. 14224 वाराणसी- राजगीर बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस परिवर्तित गाड़ी संख्या 15138 के साथ बनारस-राजगीर बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस बनारस से 20.15 बजे प्रस्थान कर पूर्व निर्धारित समय एवं स्टेशनों पर रूकते हुये अगले दिन 06.00 बजे राजगीर पहुँचेगी। इसी तरह गाड़ी सं. 14223 राजगीर-वाराणसी बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस 09 मार्च, 2026 से परिवर्तित गाड़ी संख्या 15137 के साथ राजगीर-बनारस बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस राजगीर से 21.35 बजे प्रस्थान कर पूर्व निर्धारित समय एवं स्टेशनों पर रूकते हुये अगले दिन 07.15 बजे बनारस पहुँचेगी। संतोष झा- २९ दिसंबर/२०२५/ईएमएस