बर्न,(ईएमएस)। दुनिया भर के देशों में सामान्यता लोग सुबह ऑफिस जाने के लिए बस, मेट्रो या अपनी कार का सहारा लेते हैं, लेकिन स्विट्जरलैंड की राजधानी बर्न में इसका अंदाज बिल्कुल अलग है। यहां लोग अपने रोज़मर्रा के सफर के लिए नदी का इस्तेमाल करते हैं। गर्मियों में लोग फॉर्मल कपड़े और जूते पहनकर आरे नदी में उतकर तैरते हुए अपने दफ्तर पहुँच जाते हैं। यह कोई फिल्मी सीन नहीं, बल्कि बर्न की हकीकत है। बर्न में रहने वाले लोग अपने डेली रूट के लिए खास तरह के वॉटरप्रूफ बैग का इस्तेमाल करते हैं। इसमें कपड़े, जूते और लैपटॉप रखकर लोग नदी में उतरते हैं। ये बैग सिर्फ सामान को सुरक्षित नहीं रखते, बल्कि हवा भरी होने की वजह से फ्लोट की तरह काम करते हैं। इसके सहारे लोग नदी की लहरों पर बहते हुए आराम से अपनी मंजिल तक पहुँचते हैं। इस अनोखे सफर की सबसे खास बात नदी का पानी है। आरे नदी का पानी आल्प्स के ग्लेशियर से आता है, इसलिए यह ठंडा और बेहद साफ होता है। गर्मियों में भी पानी करीब 20 डिग्री सेल्सियस रहता है, जो शरीर को ताजगी का एहसास देता है। हालांकि, नदी का बहाव तेज होता है, इसलिए यह सफर केवल उन लोगों के लिए सुरक्षित है जो अच्छे तैराक हों। उनके लिए यह सफर किसी रोमांचक और लग्जरी अनुभव से कम नहीं होता। नदी के माध्यम से यात्रा करते हुए लोग बर्न के ऐतिहासिक और खूबसूरत हिस्सों को भी देख सकते हैं। आरे नदी के साथ बहते हुए आप यूनेस्को ओल्ड टाउन के मध्ययुगीन पुलों और भव्य संसद भवन को पानी की सतह से देख सकते हैं। बर्न में आइखोल्ज से मार्जिली तक का सफर सबसे लोकप्रिय है। लोग आइखोल्ज से नदी में उतरते हैं और बहाव के साथ मार्जिली लिडो तक पहुँचते हैं, जो संसद भवन के ठीक नीचे स्थित एक सुंदर बाथिंग स्पॉट है। यह अनुभव बिल्कुल मुफ्त है और शहर के उन हिस्सों को दिखाता है, जो सड़क से नहीं दिखते। हालांकि, नदी में तैरना केवल गर्मियों में ही संभव है। वसंत के अंत से लेकर गर्मियों के खत्म होने तक इस अनुभव का मजा लिया जा सकता है। सर्दियों में पानी बर्फ जैसा ठंडा होता है, इसलिए यह सफर मुमकिन नहीं होता। साथ ही, साल 2025 के आखिरी महीनों में नदी के कुछ हिस्सों में बाढ़ सुरक्षा और मरम्मत के कारण आवाजाही पर रोक लग सकती है। इसलिए, बर्न जाने से पहले मौसम और समय का सही चुनाव करना बहुत जरूरी है। बर्न में ऑफिस जाने का यह अनोखा तरीका न सिर्फ रोमांचक है, बल्कि शहर की प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक स्थलों का अनोखा अनुभव भी देता है। अगर आप स्विट्जरलैंड जाएँ, तो अपने स्विमिंग गियर के साथ इस अनोखी यात्रा का अनुभव लेना कभी न भूलें। ऐतिहासिक इमारतों के बीच से गुजरता बेहद खूबसूरत रास्ता इस अनोखे सफर के दौरान लोग शहर के उन हिस्सों को देखते हैं, जो सड़कों से नहीं दिखते। जैसे ही आप पानी के साथ बहना शुरू करते हैं, आप बर्न के उस हिस्से से गुजरते हैं जिसे यूनेस्को ओल्ड टाउन कहा जाता है। पानी की सतह से मध्ययुगीन काल के पुराने पुलों और स्विट्जरलैंड की भव्य संसद को देखना एक जादुई अनुभव होता है। बर्न में आइखोल्ज से लेकर मार्जिली तक का रास्ता सबसे मशहूर है। लोग आइखोल्ज से पानी में उतरते हैं और बहाव के साथ बहते हुए मार्जिली लिडो तक जाते हैं, जो संसद भवन के ठीक नीचे स्थित एक शानदार बाथिंग स्पॉट है। आशीष दुबे / 30 दिसंबर 2025