-एक गुट का आरोप कुछ लोग किन्नरों को सेक्स रैकेट में कर रहे शामिल भुवनेश्वर,(ईएमएस)। ओडिशा के भद्रक जिले में दो किन्नर गुटों के बीच विवाद ने मंगलवार को हिंसा का रुप ले लिया, जिसमें 10 से ज्यादा किन्नर घायल हुए। इस घटना के बाद भद्रक टाउन पुलिस स्टेशन के बाहर तनाव फैल गया। जानकारी के मुताबिक यह घटना चरम्पा क्षेत्र के डागरासाही के पास उस समय हुई, जब एक किन्नर गुट के सदस्य घर लौट रहे थे। इस दौरान दूसरे किन्नर गुट के सदस्यों ने उन पर हथियारों से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों समूहों के बीच विवाद पिछले कई दिनों से चल रहा था। इस संदर्भ में एक समुदाय के सदस्यों ने पुलिस को भी सूचित किया था। सूत्रों के मुताबिक हमले में 10 से ज्यादा किन्नर घायल हुए। घायलों को सिर, पीठ, कान और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। इसके बाद वे सुरक्षा और कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचे। घटना के बाद पुलिस स्टेशन के बाहर तनाव फैल गया, जहां एक गुट के सदस्यों ने प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। किन्नर गुट के एक सदस्य ने आरोप लगाया कि यह हिंसा पहले उठाई गई आपत्तियों से जुड़ी है, जो कथित अवैध गतिविधियों के खिलाफ थीं। इनका आरोप है कि कुछ लोग किन्नर लोगों को एक सेक्स रैकेट में शामिल कर रहे हैं। हमने इसका विरोध किया और प्रदर्शन किया। बदले में, उन्होंने कई लोगों को हमारे पीछे लगा दिया, जो हमें घर छोड़ने की धमकी दे रहे थे। आज उन्हीं लोगों ने हम पर हमला किया, उसका सिर मुंडवा दिया और गहने छीन लिए। एक अन्य प्रदर्शनकारी किन्नर ने दावा किया कि घटना से पहले ही पुलिस को सूचना दी गई थी। कई बार पुलिस के पास गए और धमकियों के बारे में बताया, लेकिन पुलिस उन लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इससे उनका हौसला बढ़ गया। प्रदर्शन के दौरान यह मांग भी उठी कि राज्य के बाहर से आने वाले उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, जो यहां रह रहे किन्नरों को विस्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लगातार धमकियों और डराने-धमकाने के कारण ही विवाद और तेज हुआ है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है और घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। सिराज/ईएमएस 30दिसंबर25