जबलपुर, (ईएमएस)। चतुर्थ वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस की सफलता हेतु शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विगत दो माह से निरंतर सुंदरकांड पाठ आयोजित किए जा रहे थे। इसी क्रम में 25000 सुंदरकांड पाठ कराने का संकल्प अब पूर्ण हो गया है। पाटन विधानसभा क्षेत्र के मझौली अंचल की लगभग 80 ग्राम पंचायतों में एम.के. ढिमोले,जे.के.ओसवाल, पी.एस.सराठे के मार्गदर्शन में 2100 सुंदरकांड पाठ संपन्न कराए गए। वहीं जबलपुर शहर सहित अन्य जिलों में सुंदरकांड प्रभारी विनोद दुबे एवं राजेंद्र नेमा के मार्गदर्शन में विभिन्न स्थानों पर सामूहिक सुंदरकांड पाठ आयोजित किए गए। सुंदरकांड प्रभारी विनोद दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि 25000 सुंदरकांड पाठ का संकल्प सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुका है। इसकी भव्य पूर्णाहुति 1 जनवरी 2026 को मानस भवन, जबलपुर में सुंदरकांड पाठ के साथ संपन्न होगी। इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ कराने वाली समितियों एवं कार्यक्रम से जुड़े सम्मानित जनों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। आयोजको ने नागरिको से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस आध्यात्मिक एवं सांकृतिक आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया है। शहबाज रहमानी / 30 दिसंबर 2025/ 09.00