राज्य
इंदौर (ईएमएस)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समस्त प्रदेशवासियों को अंग्रेजी नववर्ष 2026 की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि नूतन वर्ष सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और नवीन संकल्पों की ऊर्जा लेकर आए। उन्होंने मंगलकामना की कि यह वर्ष प्रदेश की प्रगति और जन-कल्याण के लिए नई सिद्धियों वाला सिद्ध हो। प्रकाश / 01 जनवरी 2026