- 2025 में डेंगू के मामले और मौतें पिछले पांच सालों में सबसे कम दर्ज की गईं नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली में 2025 में डेंगू के मामले और मौतें पिछले पांच सालों में सबसे कम दर्ज की गईं। एमसीडी की रिपोर्ट के अनुसार, 1493 मामले और 4 मौतें हुईं। यह कमी एमसीडी के जागरूकता अभियानों, केंद्रीय निगरानी और निवारक उपायों जैसे गंबूजिया मछली के उपयोग के कारण संभव हुई। मलेरिया और चिकनगुनिया के मामलों में भी कमी देखी गई। 2026 के लिए भी विशेष कार्ययोजना बनाई गई है। इससे पूर्व 2021 में पांच वर्षों की तुलना में सर्वाधिक मरीज दर्ज हुए थे। इसमें 9613 डेंगू के मरीज और 23 लोगों की मौत शामिल थी। जबकि 2022 में 4469 मरीज और नौ लोगों की मृत्यु थी। इसी तरह 2023 में 9266 मरीज और 19 लोगों की मौत, 2024 में 6287 और 11 लोगों की मौत की पुष्टि हुई थी। उल्लेखनीय है कि एमसीडी ने डेंगू से लोगों की मौत की पुष्टि पांच नवंबर को थी। जबकि अभी और दो लोगों की मौत की पुष्टि की है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/02/ जनवरी /2026