क्षेत्रीय
02-Jan-2026
...


- गर्भवती होने पर अबॉर्शन करा दिया, संप्रेक्षण गृह में हुई काउंसलिंग में हुआ खुलासा भोपाल(ईएमएस)। शहर के हबीबगंज थाना इलाके में आरोपी युवक द्वारा एक नाबालिक किशोरी को अगवा कर उसके साथ जर्बदस्ती विवाह कर दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने उसे कई महीनों तक बंधक बनाकर अपने साथ रखते हुए लगातार उसका दैहिक शोषण करता रहा। इतना ही नहीं पीड़िता के गर्भवती होने पर आरोपी ने उसका गर्भपात भी करा दिया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला कायम कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिये है। थाना पुलिस के मुताबिक 17 वर्षीय किशोरी मल्टी में रहती है। साल 2024 में किशोरी की दोस्ती अतुल मरावी से हुई थी। जुलाई 2024 में अतुल उसे बहला-फुसलाकर रायसेन जिले में स्थित अपने गांव ले गया। वहां आरोपी ने किशोरी को डरा-धमकाकर उस पर दबाव बनाते हुए किशोरी की नानी को बुलाया और परिवार की मौजूदगी में बाल विवाह कर लिया। इसके बाद आरोपी ने उसका शारीरिक शोषण किया। आरोपी अतुल उसे अपने पास बंधक बनाकर रखते हुए लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा तो वह गर्भवती हो गई। इसके बाद आरोपी युवक के परिजनों ने किशोरी का गर्भपात करा दिया। बाद में उसकी नानी ने इलाज कराया। जुलाई 2025 में किशोरी के परिवार के लोगों की पड़ोस में ही रह रहे अतुल मरावी से झड़प हो गई थी। इस झगड़े में अतुल घायल हो गया था, मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ कांउटर प्रकरण दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता को भी आरोपी बनाया था, उसके नाबालिग होने के कारण पुलिस ने उसे बालिका संप्रेक्षण गृह विदिशा में रखा था। बालिका संप्रेक्षण गृह विदिशा में किशोरी की बाल कल्याण समिति ने काउंसलिंग कराई तब उसने खुलासा किया की आरोपी अतुल मरावी जुलाई 2024 में बहला-फुसलाकर अपने साथ रायसेन जिले के एक गांव ले गया था। रायसेन में आरोपी ने दबाव बनाकर पीड़िता की नानी को बुलाया और उसके साथ परिवार की मौजूदगी में बाल विवाह कर उसके साथ रेप किया। वह लगातार उसका शोषण करता रहा तो वह गर्भवती हो गई। इसके बाद आरोपी युवक के परिजनों ने उसका गर्भपात भी करा दिया। बाद में उसकी नानी ने इलाज कराया। काउंसलिंग के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है। जुनेद / 2 जनवरी