वाराणसी (ईएमएस) । प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने शुक्रवार को शीतलहर में ठिठुरते गरीब एवं असहाय लोगों को कंबल उपलब्ध करा उन्हें राहत दी। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि मानव सेवा ही मनुष्य का सबसे बड़ा धर्म है। मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने शहर उत्तरी विधान सभा क्षेत्र अंर्तगत बागेश्वरी मंडल में प्राथमिक विद्यालय ढेलवरिया तथा धूपचंडी मंडल के श्रीराम पीजी कालेज पंचकोशी पर गरीब व असहाय लोगों को ठंड से बचने के लिए 200 से अधिक लोगों को कंबल वितरित किया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को कंबल की जरूरत है, उनकी सूची बना ले पुनः उनको कंबल वितरित किया जाएगा। इस अवसर पर नायब तहसीलदार न्यायिक प्रीति पांडेय, मंडल अध्यक्ष बागेश्वरी मनोज सोनकर, पार्षद रिंकू मौर्या, विवेक मौर्या, रवीन्द्र जायसवाल चिंटू, मनोज जायसवाल, विशाल मौर्या, सूर्य प्रकाश राजभर, अरिहंत, मीनू मौर्या, किरण देवी तथा अन्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहें। डॉ नरसिंह राम/02 जनवरी2026