राष्ट्रीय
02-Jan-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। बलूचिस्तान लंबे समय से पाकिस्तान से अलग होने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहा है और ऐसे में अब उसे चीन का डर भी सता रहा है। हाल ही में एक के एक बलूचिस्तानी नेता ने भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर को खुला पत्र लिखा है। इस चिट्ठी में बलूच नेता ने चेतावनी देते हुए कहा कि चीन आने वाले समय में बलूचिस्तान में सैन्य बल तैनात कर सकता है, जिससे न केवल हमें खतरा होगा यह भारत के लिए भी एक गंभीर खतरा पैदा हो सकता है। मीर यार बलूच ने जयशंकर को संबोधित करते हुए इस पत्र में खुद को बलूचिस्तान का प्रतिनिधि बताते हुए आगाह किया कि अगर बलूचिस्तान की रक्षा और स्वतंत्रता सेनाओं को लगातार नजरअंदाज किया जाता रहा, तो चीन अपने सैनिक तैनात कर सकता है। उन्होंने इस कदम को भारत और बलूचिस्तान के लिए खतरा बताया है। इसमें बताया कि अगर बलूचिस्तान की रक्षा और स्वतंत्रता सेनाओं की क्षमताओं को मजबूत नहीं किया गया तो भारत के लिए नया खतरा पैदा होगा। चीन आने वाले कुछ महीनों में बलूचिस्तान में अपनी सैन्य टुकड़ियां तैनात कर दें तो इसके बाद कुछ नहीं हो सकता। छह करोड़ बलूच लोगों की इच्छा के बिना उसकी धरती पर चीनी सैनिकों की मौजूदगी भारत के लिए एक अकल्पनीय खतरा होगा। सुबोध/०२-०१-२०२६