नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली में पेयजल की कमी एक बड़ी चुनौती है, जहां 1250 एमजीडी की आवश्यकता के मुकाबले 1000 एमजीडी पानी उपलब्ध है। इस समस्या के समाधान हेतु हिमाचल प्रदेश से 113 एमजीडी अतिरिक्त पानी मिलने की उम्मीद है। 2019 में हुए समझौते के बाद हरियाणा के माध्यम से यह पानी दिल्ली पहुंचेगा। तकनीकी कार्य पूर्ण होने के साथ, जल्द ही दक्षिण दिल्ली, द्वारका सहित कई क्षेत्रों को लाभ मिलेगा। गर्मियों में यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है। इस समस्या के समाधान के लिए पिछले कई वर्षों से हिमाचल प्रदेश से अतिरिक्त पानी प्राप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश से 113 एमजीडी अतिरिक्त पानी मिलने की उम्मीद है। दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने दिल्ली विधानसभा में भी इस संबंध में जानकारी दी है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/11/ जनवरी /2026