राज्य
11-Jan-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। पश्चिमी दिल्ली पुलिस ने 2025 में ऑपरेशन क्लीन के तहत 1,044 अपराधियों को गिरफ्तार किया, जिनमें 258 जघन्य अपराधों में शामिल थे। इस अभियान से जघन्य अपराधों में 64 मामलों की कमी आई है। चोरी, झपटमारी और वाहन चोरी में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। पुलिस ने 1,176 चोरी के वाहन और भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद किए, जिससे 53.9 प्रतिशत मामलों का निपटारा हुआ। डीसीपी डी शरद भास्कर के अनुसार पुलिस की इस सक्रियता का परिणाम यह रहा कि जिले में जघन्य अपराधों की संख्या में पिछले वर्ष 2024 के मुकाबले वर्ष 2025 में 64 मामलों की बड़ी कमी दर्ज की गई है। यह परिणाम पुलिस के प्रभावी गश्त और रणनीति के कारण प्राप्त हुआ है, यहीं नहीं चोरी और झपटमारी जैसी वारदातों में भी उल्लेखनीय गिरावट आई है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/11/ जनवरी /2026