* जानकारी अनुसार धान नहीं बिकने से है परेशान कोरबा (ईएमएस) जानकारी के अनुसार कोरबा जिले में एक कृषक ने जहरीले खाद्य पदार्थ का सेवन कर लिया। बताया जा रहा हैं की वह धान खरीदी केंद्र में अव्यवस्था के कारण धान नहीं बिकने से परेशान था। उसे आनन-फानन में जिला चिकित्सालय लाया गया। यहां उसका उपचार जारी है। घटना की जानकारी होते ही कोरबा प्रवास पर चल रहीं कोरबा लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने चिकित्सालय पहुंचकर घटना की जानकारी लेते हुए कृषक का हाल-चाल जाना। उन्होंने पीड़ित किसान और उसके परिजनों से मुलाकात कर घटना की विस्तृत जानकारी ली और चिकित्सको को बेहतर उपचार के निर्देश दिए। सांसद श्रीमती महंत ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए इसे किसानों के प्रति घोर संवेदनहीनता करार दिया है। जानकारी देते हुए बताया जा रहा हैं की कृषक ग्राम पुटा हरदीबाजार निवासी पिछले महीने से अपना धान बेचने के लिए परेशान है। ना तो उसका धन बिक रहा है और ना ही धान बेचने के लिए टोकन मिल रहा है। कृषक ने इस बाबत जनदर्शन में भी गुहार लगाई थी लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। 12 जनवरी / मित्तल