राज्य
13-Jan-2026


कार्यक्रम में मौजूद साहित्यकार हाथरस (ईएमएस) । संस्कार भारती के तत्वावधान में रूई की मंडी पर ‘हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कार भारती के कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ साहित्यकार श्याम बाबू चिंतन ने की। इस अवसर पर संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उसके महत्व, मूल्यों और लोकतांत्रिक परंपराओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रांतीय संरक्षक आशुकवि अनिल बौहरे ने कहा कि भारतीय संविधान देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का आधार है। जिलाध्यक्ष चेतन उपाध्याय ने युवाओं से संविधान की भावना को आत्मसात करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने संविधान के संरक्षण और उसके मूल आदर्शों के प्रति प्रतिबद्ध रहने पर बल दिया। कार्यक्रम में महामंत्री एआर शर्मा, चौ जयवीर सिंह, दृश्यकला विधा संयोजक प्रभुदयाल दीक्षित, अनु विमल, हेमेंद्र शर्मा, लोककला विधा संयोजक जीवन लाल शर्मा, सोनाली वार्ष्णेय, साहित्य विधा संयोजक डॉ सुनीता उपाध्याय, मंत्री सुखप्रीत सिंह सुखी सहित अनेक साहित्यकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 13 जनवरी 2026