राष्ट्रीय
15-Jan-2026


जयपुर,(ईएमएस)। जयपुर में मौसम साफ रहने के बावजूद गुरुवार को जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमानों का शेड्यूल पूरी तरह गड़बड़ा गया। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और जोधपुर जाने वाली कई फ्लाइट्स अपने तय समय से देरी से रवाना हुईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं जयपुर से चंडीगढ़ जाने वाली एक फ्लाइट लगातार तीसरे दिन भी रद्द रही। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, जयपुर से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई-5096 निर्धारित समय दोपहर 1.55 बजे उड़ान भरने वाली थी, लेकिन परिचालन कारणों का हवाला देते हुए इसे करीब ढाई घंटे की देरी से शाम 4.10 बजे रवाना किया गया। लंबे इंतजार के कारण यात्रियों में नाराजगी देखने को मिली। इसी तरह जयपुर से चंडीगढ़ जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई-7718 भी अपने निर्धारित समय सुबह 9.45 बजे के बजाय लगभग एक घंटे की देरी से सुबह 10.40 बजे उड़ान भर सकी। जयपुर से चेन्नई जाने वाली इंडिगो फ्लाइट 6ई-5362 भी तय समय सुबह 9.55 बजे के बजाय सुबह 10.50 बजे रवाना हुई। जोधपुर जाने वाली फ्लाइट 6ई-7405 के भी यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। यह फ्लाइट सुबह 10.30 बजे के बजाय 11.16 बजे रवाना की गई। वहीं जयपुर से मुंबई जाने वाली इंडिगो फ्लाइट 6ई-251 अपने निर्धारित समय सुबह 10.55 बजे के बजाय करीब 55 मिनट की देरी से सुबह 11.50 बजे उड़ान भर सकी। सबसे ज्यादा परेशानी जयपुर-चंडीगढ़ रूट के यात्रियों को झेलनी पड़ी। जयपुर से चंडीगढ़ जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई-7742, जिसका निर्धारित समय सुबह 5.50 बजे था, गुरुवार को भी रद्द कर दी गई। यह लगातार तीसरा दिन है जब यह फ्लाइट संचालित नहीं हो सकी। बार-बार उड़ान रद्द होने से यात्रियों को वैकल्पिक साधनों से यात्रा करनी पड़ी या टिकट रिफंड कराना पड़ा। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, अधिकतर देरी और रद्दीकरण का कारण ऑपरेशनल इश्यू बताए गए हैं। हालांकि मौसम साफ होने के बावजूद लगातार हो रही देरी और कैंसिलेशन से यात्रियों में नाराजगी बढ़ रही है। यात्रियों ने एयरलाइंस से समय पर सूचना और बेहतर व्यवस्थाओं की मांग की है। हिदायत/ईएमएस 15जनवरी26