क्षेत्रीय
16-Jan-2026
...


- 21 गांवों से समाज जन हुए शामिल बिलासपुर (ईएमएस)। विप्र युवा मंच, छत्तीसगढ़ी सरयूपारीण ब्राह्मण समाज खारंग परिक्षेत्र के द्वारा मकर संक्रांति के पावन अवसर पर गुरुवार को विप्र समागम एवं संक्रांति महोत्सव का आयोजन किया गया। अशोक वाटिका में आयोजित इस महोत्सव में खारंग परिक्षेत्र के समस्त गांवों से विप्र समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।कार्यक्रम के आयोजक हरीश शर्मा, ब्रजेश शास्त्री, आलोक रंजन पाण्डेय, सृजन शर्मा, प्रदीप पाण्डेय, सुरेन्द्र गौरहा एवं विवेक दुबे ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य समाज में आपसी सामंजस्य को मजबूत करना और सामाजिक उत्थान को लेकर विचार-विमर्श करना रहा। विभिन्न गांवों से पहुंचे समाजजन इस अवसर पर बिलासपुर, सरकंडा, बिरकोना, बैमा, नगोई, डंगनिया, खैरा, उर्तुम, कोनी, सेंदरी, गतौरी, जलसो, भरारी, चुमकवां, मोहतराई, सिंघरी, लखराम, अकलतरी, बाम्हू, सेलर, पौंसरा, गढ़वट, टेकर सहित खारंग परिक्षेत्र के कुल 21 गांवों से समाजजन शामिल हुए। वक्ताओं ने रखे विचार सामाजिक परिचर्चा के दौरान रश्मि द्विवेदी, डॉ. विनोद तिवारी, अनामिका तिवारी, डॉ. प्रदीप शुक्ला, राजकुमार तिवारी, विवेक दुबे, गीता तिवारी, प्रणव शर्मा एवं ब्रजेश शास्त्री ने समाज की वर्तमान भूमिका और भविष्य की दिशा पर अपने विचार रखे। स्नेह सम्मेलन व भोजन प्रसादी ने जोड़ा समाज कार्यक्रम में वर्तमान परिदृश्य में छत्तीसगढ़ी सरयूपारीण ब्राह्मण समाज की भूमिका और भविष्य विषय पर परिचर्चा के साथ स्नेह सम्मेलन एवं भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया। सामाजिक सुविधाओं के विस्तार का लिया संकल्प समाजजनों ने भविष्य में एम्बुलेंस, सामाजिक भवन, शव वाहन एवं डेड बॉडी फ्रीजर जैसी मूलभूत सुविधाओं को जनसहयोग से उपलब्ध कराने का संकल्प लिया।बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि समाज जो भी दायित्व सौंपेगा, उसे निभाने के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। मनोज राज/योगेश विश्वकर्मा 16 जनवरी 2026