क्षेत्रीय
14-Mar-2026
...


- मोबाइल दीवार पर चिपका मिला भोपाल (ईएमएस) । राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रहने वाले बीटेक फर्स्ट ईयर के छात्र ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। इससे पहले उसने अपनी गर्लफ्रेंड को कॉल किया और उसे लाइव सुसाइड दिखाया। शनिवार तड़के पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखवा दिया है। परिजनों के बिहार से आने के बाद उनकी मौजूदगी में पीएम कराया जाएगा। अशोका गार्डन पुलिस के मुताबिक, 21 वर्षीय मोहम्मद इफतिखार मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। वह भोपाल के अशोका गार्डन स्थित बैंक कॉलोनी में किराए से रहता था तथा भोपाल में एक प्राइवेट कॉलेज से बी.टेक फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रहा था। मृतक का मोबाइल फोन दीवार पर चिपका हुआ मिला है। साथियों ने पूछताछ में बताया है कि वीडियो कॉल कर उसने अपनी गर्लफ्रेंड को सुसाइड करते हुए लाइव वीडियो दिखाया था। पुलिस का कहना है कि परिजनों और साथियों के बयानों के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। मृतक के मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है। मोबाइल फोन लॉक होने के कारण उसका परीक्षण नहीं हो सका है। जुनेद/14मार्च2026