क्षेत्रीय
19-Jan-2026


ग्वालियर ( ईएमएस ) | कैट महिला विंग द्वारा जीवाजी क्लब, जिला प्रशासन, नगर निगम के सहयोग से दादी-नानी की रसोई से व्यंजनों का मेला 1 फरवरी को जीवाजी क्लब में आयोजित होगा। कैट महिला विंग की अध्यक्ष डॉ. गरिमा वैश्य ने बताया कि मेले में हमारे भारतीय व्यंजनों को जो दादी और नानी बनाया करती थी उसके अनुसार प्रदर्शित किया जाएगा एवं कलेक्टर रुचिका सिंह चौहान के मार्गदर्शन में यह नवाचार किया जा रहा है। कार्यक्रम संयोजक रेनू गोयल ने पाक कला को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसी सभी महिलाओं को आमंत्रित किया है कि वह अपने व्यंजनों के स्टॉल लगाए जिसमें ग्वालियर की खुशबु आती हो और दादी-नानी के हाथ का बना स्वाद मिलता हो। को स्वयं का रोजगार तैयार करने के उद्देश्य से भी मेले के आयोजन को प्राथमिकता से किए जाने का कहा है। इस संबंध में बैठक संत कृपाल सिंह महाराज के मुख्य आतिथ्य में हुई। जिसमें कैट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन, कोर सदस्य राजेश ऐरन, प्रवक्ता नीरज चौरसिया, अंशुल गुप्ता, डॉ. सौरभखंडेलवाल, प्रदीप भदौरिया विशेष रूप से उपस्थित थे। कैट महिला विंग की अध्यक्ष डॉ. गरिमा वैश्य ने बताया कि मेले में भाग लेने वाली या पाक कला में रूचि रखने वाली महिलाए कैट कार्यालय, माधव मंगल वाटिका जयेन्द्रगंज में संपर्क स्थापित कर स्टॉल बुक करा सकती है ।