क्षेत्रीय
19-Mar-2026


छिंदवाड़ा (ईएमएस)। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी द्वारा राष्ट्रीय हिंदी विज्ञान सम्मेलन में होने वाले कवि सम्मेलन में छिंदवाड़ा की युवा कवियित्री शैफाली शर्मा भी काव्यपाठ करेंगी। आयोजन शुक्रवार को होगा। सीएसआइआर- निस्पर इसका संयोजन कर रहा है। कवि सम्मेलन में देश की प्रतिष्ठित ख्यात नाम कवि एवं कवयित्री अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे इसी में शैफाली को भी काव्य पाठ के लिए आमंत्रित किया गया है। ईएमएस/मोहने/ 19 मार्च 2026