छिंदवाड़ा (ईएमएस)। कुसमेली स्थित कृषि उपज मंडी में गेहूं की आवक अब बढ़ेगी। इसको देखते हुए मंडी के तीन बडे शेडों में अब गेहूं का ओपन आक्शन मंडी प्रबंधन कराएगा। इसके लिए शेड़ क्रमांक 5,6 और 7 को गेहूं के लिए रिजर्व किया गया है। मक्का की आवक कम हो रही है। इसके लिए शेड नं 2 और 3 और उसके आसपास का क्षेत्र रिजर्व किया गया है। इस संबंध में किसानों के साथ हम्माल और श्रमिकों को भी सूचना दी जा चुकी है ताकि किसी प्रकार भी अव्यवस्थाएं न फैलें। किसानों को शुक्रवार से गेहूं के ढेर इन्हीं शेडों में लगाने कहा गया है। बुधवार को इस संबंध में अनाउंसमेंट भी परिसर में करया गया। गुरुवार को मंडी में अवकाश था। शुक्रवार को किसानों की सुविधा को देखते हुए व्यापारियों के साथ चर्चा के बाद मंडी प्रबंधन में नीलामी का काम जारी रखने का निर्णय लिया। शनिवार और रविवार फिर दो दिन सामान्य अवकाश है। ऐसे में लंबी छुट्टी के कारण शुक्रवार को मंडी खोली जाएगी। ईएमएस/मोहने/ 19 मार्च 2026