क्षेत्रीय
19-Mar-2026


प्रदेश की भाजपा सरकार ने हर मोर्चे पर बेरोजगार युवाओं का मजाक बनाया है। कभी भावनात्मक युवा नाम देकर उनकी मनोदशा से खिलवाड़ किया है। प्रदेश में 30 लाख से अधिक बेरोजगार है। सरकार ने एडीपीओ की भर्ती निकाली है वो भी 17 पदों की। एनएसयूआई की प्रदेश महासचिव अपेक्षा सूर्यवंशी ने कहा कि विधि से स्नातक करने के उपरांत एडीपीओ की तैयारी में जुटे युवाओं के साथ यह छलावा है। सरकार इतने पदों पर भर्ती निकालेगी तो आने वाले दो दशक तक भी प्रदेश की बेरोजगारी खत्म नहीं होगी। उन्होंने सरकार की मंशा व कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार का युवाओं को रोजगार से जोड़ने की कोई मंशा नहीं दिखती। पिछली बार एडीपीओ के 256 पद आए थे, इस बार घटकर सिर्फ 17 रहे गए। बेरोजगारी को कम करने की बजाए बेरोजगारों का मजाक उड़ाने का काम प्रदेश सरकार कर रही है। ईएमएस/मोहने/ 19 मार्च 2026