क्षेत्रीय
19-Mar-2026


छिंदवाड़ा (ईएमएस)। शहर महिला कांग्रेस की सोनपुर मल्टी में एक आवश्यक बैठक हुई। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करने के साथ ही महिलाओं को संगठन से जोड़ने पर चर्चा हुई। शहर के प्रत्येक वार्ड व प्रत्येक घर तक कमलनाथ एवं नकुलनाथ के विकास कार्यों को पहुंचाने का संकल्प लिया गया। उपस्थित महिलाओं ने नगर पालिक निगम की अव्यवस्थाओं का जमकर विरोध किया।शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा यादव ने आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए बैठक में उपस्थित महिलाओं को आश्वस्त किया कि आने वाले दिनों में उनकी प्रत्येक समस्याओं के निराकरण के लिए शहर महिला कांग्रेस आवेदन, निवेदन और ज्ञापन सबकुछ करेगी। बैठक में माया सूर्यवंशी, रोशनी श्रीवास, शालू सारयाम, सुनीता, सुशीला शर्मा, वर्षा डेहरिया, कल्याणी ठाकुर, प्रियंका, आरती दुबे, गीता श्रीवास सहित बड़ी संख्या में महिला पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहीं। ईएमएस/मोहने/ 19 मार्च 2026