राष्ट्रीय
19-Jan-2026


सर्वे में 77 फ़ीसदी लोगों ने माना 333 जिलों में सर्वेक्षण नई दिल्ली (ईएमएस)। देश में बड़ी तेजी के साथ वीआईपी कल्चर बढ़ रहा है। हाल ही में लोकल सर्कल्स के सर्वे में 77 फ़ीसदी लोगों ने स्वीकार किया है। पिछले सर्वे में 64 फ़ीसदी वीआईपी कल्चर का पुराना सर्वे था।अब वह बढ़कर 77 फ़ीसदी हो गया है। 333 जिलों में यह सर्वे किया गया था। 54000 लोगों को सर्वे में शामिल किया गया है। इसमें 44 फ़ीसदी टियर १ शहर के थे. 29 फ़ीसदी टियर 2 और 27 फ़ीसदी टियर 3 और ग्रामीण इलाकों के लोगों से राय ली गई है। सर्वे में मंदिर, मस्जिद, पूजा स्थलों, सड़कों, टोल प्लाजा तथा सार्वजनिक एवं निजी आयोजनों में वीआईपी कल्चर लगातार बढ़ रहा है। सामान्य लोगों की उपेक्षा होने से लोगों में नाराजी थी। हर स्थान पर जहां पर भीड इकट्ठी होती है। उन सभी स्थानों पर वीआईपी कल्चर देखने को मिलता है। इसको लेकर लोगों में नाराजी है। पिछले कुछ वर्षों में जिस तेजी के साथ वीआईपी कल्चर बढ़ रहा है। उसको लेकर लोगों ने नाराजी के साथ होने वाली असुविधा के बारे में अपनी राय व्यक्त की है। एसजे/ईएमएस/19/01/2026