राज्य
19-Jan-2026
...


गिरिडीह। झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ दुमका के जिलाध्यक्ष रहे बुलबुल कुमार के असामयिक निधन से गिरिडीह के शिक्षकगण काफी मर्माहत हैं। सोमवार को झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ की गिरिडीह जिला इकाई द्वारा सर जेसी बोस गर्ल्स स्कूल में एक शोक सभा का आयोजन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। शोक सभा को सम्बोधित करते हुए संघ के गिरिडीह जिलाध्यक्ष चंद्रमणि प्रसाद ने कहा कि बुलबुल कुमार का निधन झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के लिये अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया। शोक सभा मिथुन राज, महेन्द प्रसाद दांगी,राजेश कुमार सिंह, दीपक राय, इन्द्रदेव साव, जितेन्द्र विश्वकर्मा आदि शिक्षक उपस्थित थे। राजेश कुमार/ ईएमएस/ 19 जनवरी 2026