इन्दौर (ईएमएस) भारत सरकार द्वारा गठित राज्य स्तरीय जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (DISHA) में श्रीमति अक्शा जय चुघ को सदस्य नियुक्त किया गया है। समिति का उद्देश्य केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की निगरानी, समीक्षा एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है। यह समिति योजनाओं में पारदर्शिता लाने, प्रशासनिक समन्वय मजबूत करने तथा आम नागरिकों की समस्याओं को शासन स्तर तक पहुंचाने का कार्य करती है। राज्य स्तरीय सदस्य के रूप में श्रीमति अक्शा जय चुघ राज्य में संचालित केंद्र प्रायोजित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगी तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को समिति के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करेंगी। अपनी नियुक्ति पर उन्होंने कहा कि वे सरकार की विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी। इस नियुक्ति पर मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ संभागीय अध्यक्ष मुकेश सेन, भारतीय मजदूर संघ जिला अध्यक्ष राजेश धवन, सोनू कल्याणे , दीपक गुप्ता , सोनू गोर्सिया, मयंक जोशी सहित भाजपा, एवं भाजयुमो के अन्य पदाधिकारीयों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है। आनंद पुरोहित/ 19 जनवरी 2026