नागपुर (ईएमएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज अभिेषेक शर्मा ने यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ही टी20 मैच में अपनी अर्धशतकीय पारी में चार छक्के लगाने के साथ ही दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह का एक रिकार्ड तोड़ दिया। इस मैच में अभिषेक ने केवल 22 गेंदों में ही 4 चौके और 4 छक्के लगाकर अपने 50 रन पूरे कर लिए। अभिषेक ने अभिषेक को टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में युवराज के छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए केवल 3 छक्कों की जरूरत थी जो उन्होंने आसानी से लगा दिये। अभिषेक ने पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद पर क्रिस्टियन क्लार्क की गेंद पर छक्का लगाते ही युवराज को पीछे छोड़ दिया। अब अभिषेक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की सूची में छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके नाम अब इस प्रारुप में कुल 81 छक्के हो गये हैं। वहीं युवराज के नाम 74 छक्के हैं। भारत की ओर से सबसे अधिक 205 छक्के रोहित शर्मा के नाम है जबकि सूर्यकुमार याद 74 छक्के लगाकर दूसर और विराट कोहली 124 छक्के लगाकर तीसरे नंबर पर हैं। हार्दिक पंड्या 106 छक्के लगाकर चौथे जबकि केएल राहुल 99 छके लगाकर पांचवे नंबर पर हैं। छक्कों के साथ-साथ ही अभिषेक रनों के मामले में भी युवराज से आगे निकल गये हैं। इस मैच में 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन बनाये। जहां युवराज ने 51 पारियों में 1177 रन बनाए थे, वहीं अभिषेक ने केवल 33 पारियों में ही 1198 रन बना लिए हैं। गौरतलब है कि टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में युवराज ने साल 2007 से 2017 के बीच 58 मैचों की 51 पारियों में 74 छक्के लगाए थे। इस दौरान युवराज ने 8 अर्धशतक लगाकर 1177 रन बनाए। गिरजा/ईएमएस 22 जनवरी 2026