क्षेत्रीय
23-Jan-2026
...


- पुरुष-महिला वर्ग करेगें प्रतिनिधि बिलासपुर (ईएमएस)। छत्तीसगढ़ प्रदेश जूडो संघ ने राष्ट्रीय जूनियर जूडो प्रतियोगिता 2025-26 के लिए प्रदेश की टीम की घोषणा कर दी है। भारतीय जूडो महासंघ के तत्वाधान में पश्चिम बंगाल जूडो संघ द्वारा इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 23 जनवरी से 26 जनवरी तक हावड़ा स्थित इंडोर स्टेडियम में किया जा रहा है। पुरुष वर्ग की जूडो टीम छत्तीसगढ़ प्रदेश की पुरुष वर्ग जूडो टीम में विभिन्न भार वर्गों से कुल 10 खिलाडय़िों का चयन किया गया है।जिसमें 55 किलोग्राम भार वर्ग में अनुज प्रसाद यादव का चयन किया गया है। 60 किलोग्राम भार वर्ग में अभय यादव एवं रचित दहत को टीम में शामिल किया गया है। 66 किलोग्राम भार वर्ग में पंकज जयसवाल का चयन हुआ है। 73 किलोग्राम भार वर्ग में अभिषेक नियोगी प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। 81 किलोग्राम भार वर्ग में अभिषेक अवस्थी एवं पी. अभिषेक का चयन किया गया है। 90 किलोग्राम भार वर्ग में भारत तिवारी को जगह दी गई है। 100 किलोग्राम भार वर्ग में दिवाकर कुमार साहू का चयन हुआ है, जबकि सौ किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में मैनक दत्ता छत्तीसगढ़ टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। महिला वर्ग की जूडो टीम महिला वर्ग में छत्तीसगढ़ प्रदेश की ओर से राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए एक मजबूत और संतुलित जूडो टीम का चयन किया गया है। विभिन्न भार वर्गों में प्रदेश की प्रतिभाशाली खिलाडय़िों को टीम में स्थान मिला है।जिसमें 44 किलोग्राम भार वर्ग में पूर्णिमा कुमारी का चयन किया गया है।48 किलोग्राम भार वर्ग में चांदनी यादव एवं दामिनी निषाद को अवसर मिला है।52 किलोग्राम भार वर्ग में रंजीत कोरेटी का चयन हुआ है।57 किलोग्राम भार वर्ग में आकांक्षा जायसवाल टीम का हिस्सा होंगी।70 किलोग्राम भार वर्ग में नंदिनी सिंह का चयन किया गया है।78 किलोग्राम भार वर्ग में साधना जायसवाल प्रतिनिधित्व करेंगी।78 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में संदीप कौर एवं रूपाली साहू को टीम में शामिल किया गया है। मनोज राज/योगेश विश्वकर्मा 23 जनवरी 2026