क्षेत्रीय
छिंदवाड़ा जबलपुर (ईएमएस)। शहर कांग्रेस ने छोटा तालाब स्थित सुभाष टापू पर नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की जयंती मनाई। उपस्थित कांग्रेसजन ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया साथ ही उपस्थित वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। शहर कांग्रेस अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि नेताजी अदम्य साहस, त्याग और देशभक्ति की अद्भुत मिसाल है। कार्यक्रम में राजीव तिवारी, राजेन्द्र शर्मा, रमन भारद्वाज, कृष्णराव ताठे,अनिल यादव, संदीप दीक्षित, राहुल मालवीय, सिराज कुरैशी, किशोर चौरसिया, दीपा यादव, संगीता ठाकुर, संतोषी गजभिये, शोभा शर्मा, माया सूर्यवंशी सहित अन्य नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे। ईएमएस / 23/01/2026