क्षेत्रीय
23-Jan-2026


सुभाष पार्क छोटा तालाब में मनाई नेताजी की जयंती छिंदवाड़ा जबलपुर (ईएमएस)। शौर्य,पराक्रम और बहादुरी के साथ देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर सैनिकों का सम्मान सर्वोपरि है। यह बात सांसद बंटी विवेक साहू ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जंयती के अवसर पर छोटा तालाब स्थित सुभाष पार्क में कही। उन्होंने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनको नमन करते हुए कहा कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा, यह नारा देकर देशवासियों में जोश भरने वाले आजादी की लड़ाई के अग्रदूत महान क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस को आज पूरा देश नमन कर रहा है। वे देशवासियों के लिए एक प्ररेणास्त्रोत है। पूर्व राज्यपाल अनुसुईया उईके, महापौर विक्रम अहके सहित अन्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक समिति के अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व राज्पाल अनुसुईया उईके, सांसद बंटी विवेक साहू व अन्य प्रमुख अतिथियों ने देश के लिए अपने प्राणों की आहूति देने वाले वीर सैनिकों के परिजनों और पूर्व सैनिकों को तुलसी का पौधा और शाल श्रीफल देकर सम्मान किया। शहीद आशाराम धुर्वे की वीर नारी पुन्ना धुर्वे,शहीद भारत यदुवंशी की वीर नारी उर्मिला यदुवंशी,शहीद कबीर दास उईके की वीर नारी ममता उईके के साथ पूर्व सैनिक देवकरण डेहरिया, मोहन घंगारे, सुभाष साहू, सुरेन्द्र मोर्य, रमेश चंद्र विनायक,उदयभान शाह उईके, परमात्मा प्रसाद शुक्ला, मोहनलाल पाल एवं रामसिंह डेहरिया को सम्मानित किया गया। संचालन अलमास खान और आभार प्रर्दशन मुकुल सोनी ने किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष दौलत सिंह ठाकुर, लखन वर्मा,अंकुर शुक्ला, नीरज सिंह ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली, रिजवान कुरैशी,मनोज सक्सेना, अमित राय, विश्वेन्द्र बैस,अरविन्द राय, बोधसिंह रघुवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, सदस्य मौजूद रहे। ईएमएस / 23/01/2026