छिंदवाड़ा जबलपुर (ईएमएस)। ज्ञान और कला की देवी मां सरस्वती जयंती श्रद्धाभाव के साथ शुक्रवार को मनाई गई। सामाजिक सांस्कृतिक संस्थाओं ने इस मौके पर विश्ेाष पूजन कार्यक्रम रखा तो शैक्षणिक संस्थाओं में भी सुबह के समय विशेष प्रार्थना और पूजन का आयेाजन किया गया। निनाद ललित कला समिति ने हर वर्ष की तरह माँ वीणापाणी का किया। सचिव आनंद बक्षी सहित समिति के अध्यक्ष दत्तात्रय रत्नाकर अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समिति के सदस्य मौजूद रहे। समिति ने छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिला, मध्यप्रदेश एवं भारत से अज्ञान का अंधकार दूर कर ज्ञान के प्रकाश की कामना की। विद्याभूमि पब्लिक स्कूल विद्या भूमि पब्लिक स्कूल में विद्या दायिनी माँ सरस्वती के पूजन का महापर्व वसंत पंचमी पूर्ण गरिमामय वातावरण मे उत्साहपूर्वक मनाया गया। माता सरस्वती की प्रतिमा के साथ पुस्तक, कापी, कलम दवात, एवं वाद्य यंत्रों का विधिवत पूजन विद्यालय प्रशासिका डॉ. श्रीमती विजया यादव ने किया। इस अवसर पर सरस्वती वंदना सहित अनेक भजन एवं स्तुतियाँ प्रस्तुत की गयीं। सभी शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने माँ भगवती का आशीर्वाद प्राप्त किया। चैयरमैन डॉ. शेषराव यादव, तकनीकी निदेशक विशेष यादव ने भी सभी को वसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। हिंदी प्रचारिणी में आयोजन हिंदी प्रचारिणी समिति द्वारा संचालित विद्या निकेतन स्कूल में बसंत पंचमी उत्सव मां सरस्वती के पूजन के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान समिति के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। शिक्षिकाओं ने वासंती रंग की ड्रेस पहनकर कार्यक्रम को वसंतमय बना दिया। शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों का हल्दी कुमकुम से तिलक किया गया। कार्यक्रम के बाद महाकवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला जयंती भी मनाई गई। भाजपा कार्यालय में मां सरस्वती का किया पूजन बसंत पंचमी के पावन अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने जिला पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ जिला भाजपा कार्यालय में माँ सरस्वती जी का पूजन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि बसंत पंचमी केवल ऋ तु परिवर्तन का पर्व नहीं है, बल्कि यह ज्ञान, संस्कृति, चेतना और नव-उत्साह का प्रतीक है। बसंत का आगमन हमें यह संदेश देता है कि जैसे प्रकृति में नई ऊर्जा का संचार होता है, वैसे ही समाज और राष्ट्र में भी नवचेतना, सकारात्मक सोच और रचनात्मक कार्यों का विकास होना चाहिए। कांग्रेस कार्यालय में मनाया पर्व कांग्रेस सेवादल व शहर महिला कांग्रेस ने बसंत पंचमी पर्व कांग्रेस भवन में मनाया। मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन, माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर यह पर्व मनाया गया। आयोजित कार्यक्रम को उपस्थित कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों के द्वारा सम्बोधित किया गया। ईएमएस / 23/01/2026