क्षेत्रीय
24-Jan-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। कर्मचारियों की अरसे से लंबित समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर मध्य प्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन संयुक्त आयुक्त विकास राजेश दीक्षित को सौंपा। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन ने बताया कि ज्ञापन में कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु 4 सूत्रीय मांग पत्र सौंप कर राज्य कर्मचारियों का मंहगाई भत्ता 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत किए जाने, राज्य कर्मचारियों को केन्द्र कर्मचारियों की भांति स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ देने, लिपिकीय कर्मचारियों की वेतन विसंगति दूर करनें एवं नवनियुक्त कर्मचारियों की स्टायफंड वेतन व्यवस्था बंद कर नियुक्ति दिनांक से ही 100 प्रतिशत वेतन दिए जाने की मांग की गई। ज्ञापन के दौरान संगठन के प्रांताध्यक्ष-रॉबर्ट मार्टिन, हेमन्त ठाकरे, राजेश सहारिया, फिलिप अन्थोनी, एनोस विक्टर, राकेश श्रीवास, दिनेश गोंड़, राजकुमार यादव, सुरेन्द्र चौधरी, क्लेमेन्ट पायस, लाल जी प्रसाद, मनमोहन चौधरी, गुडविन चार्ल्स, संतोष श्रीवास्तव, उमेश सिंह ठाकुर, रऊफ खान, धनराज पिल्ले, सुनील झारिया, देवेन्द्र पटेल, मनीष मिश्रा, आशाराम झारिया, रामेश्वर प्रसाद दुबे, नीरज मरावी, क्रिस्टोफर नरोन्हा, राजकुमार बाबरिया, हरीश बहोरिया, दिपेश जैन, राकेश गुप्ता, गोपीशाह, आदि उपस्थित रहे। सुनील साहू / मोनिका / 24 जनवरी 2026