सारंगपुर (ईएमएस)। नगर के स्वामी विवेकानन्द शासकीय महाविद्यालय में 1.66 करोड़ की लागत से 6 अतिरिक्त कक्षों के निर्माण तथा 2.13 करोड़ की लागत से बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए गत माह प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई थी। जिसका भूमिपूजन शनिवार को किया गया। बता दे कि स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय परिसर में वर्षों से अतिरिक्त कक्षों की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। लगातार बढ़ती छात्रसंख्या के कारण कक्षाओं की कमी से शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा था। वहीं परिसर की चारदीवारी न होने से सुरक्षा की दृष्टि से भी समस्या बनी हुई थी। अब इन दोनों कार्यों के स्वीकृत होने से महाविद्यालय के विकास को नई दिशा मिलेगी। महाविद्यालय मे 6 कमरो के निर्माण के लिए 1.66 लाख रुपए तथा 2.13 करोड दोनो निर्माण के लिए कुल 3.79 लाख की लागत के कार्य किया जा रहा है। इन कार्यों के पूर्ण होने पर विद्यार्थियों को सुसज्जित भवन, सुरक्षित परिसर और आधुनिक सुविधाएं प्राप्त होंगी। इस मौके पर राज्यमंत्री गौतम टेटवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है। सारंगपुर महाविद्यालय में स्वीकृत परियोजनाएं इसी दृष्टि की पूर्ति करेंगी। इन कार्यों के पूर्ण होने पर विद्यार्थियों को सुसज्जित भवन, सुरक्षित परिसर और आधुनिक सुविधाएं प्राप्त होंगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की मंशा है कि छोटे नगरों के महाविद्यालय भी शिक्षा के क्षेत्र में आदर्श संस्थान के रूप में विकसित हों। इससे शिक्षण व्यवस्था मजबूत होगी तथा विद्यार्थियों को विभिन्न शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए बेहतर मंच मिलेगा। आने वाले समय में महाविद्यालय में उद्यान विकास, विश्राम कक्ष तथा सांस्कृतिक सभागार निर्माण की संभावनाएं भी प्रबल हैं। इस दौरान नपाध्यक्ष पंकज पालीवाल, पीएस मंडलोई, नीलेश वर्मा, महेश पुष्पद, सहित अनेक मौजूद थे नरेन्द्र जैन, 24 जनवरी, 2026