क्षेत्रीय
24-Jan-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली के शाहदरा में एक खौफनाक घटना सामने आई है। यहां एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मृतक की पहचान फैजान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि फैजान की हत्या पिता और बेटे ने मिलकर की है। हत्या की वजह उनके बीच लोन को लेकर हुआ विवाद था। दिल्ली के शाहदरा में एक खौफनाक घटना सामने आई है। यहां एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मृतक की पहचान फैजान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि फैजान की हत्या पिता और बेटे ने मिलकर की है। हत्या की वजह उनके बीच लोन को लेकर हुआ विवाद था। इस मामले की जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस ने बताया कि आधी रात को घटना की सूचना मिली थी। वेलकम में फायरिंग की सूचना मिलने के बाद मौजपूर स्थित मिस्टर किंग लाउंज ऐंड कैफे पर पुलिस की टीम पहुंची। टीम ने पहुंचने पर देखा कि एक युवक को गोली लगी थी। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने फैजान को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में सबूत जुटाए जा रहे हैं और कानूनी कार्रवाई शुरू भी कर दी गई है। पुलिस की ओर से जारी बयान में बताया गया कि फोरेंसिक टीम मौके पर से सबूत इकट्ठा कर रही है। इस मामले में वेलकम पुलिस ने संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। अपराध में शामिल आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमों को तैनात कर दिया गया है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/24/ जनवरी /2026