बीजिंग(ईएमएस)। ताइवान और चीन के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंचता दिख रहा है. ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि सुबह 6 बजे तक चीन के 26 सैन्य विमानों और 6 पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी के जहाजों की गतिविधि ताइवान के आसपास दर्ज की गई. ताइवान रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन 26 विमानों में से 18 ने ताइवान स्ट्रेट की मीडियन लाइन पार की और ताइवान के उत्तरी, मध्य और दक्षिण-पश्चिमी एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेशन जोन में प्रवेश किया. मंत्रालय ने कहा कि चीनी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी गई और ताइवान की सशस्त्र सेनाओं ने स्थिति के अनुरूप जवाब दिया. इससे एक दिन पहले शुक्रवार को भी चीन की ओर से इसी तरह की सैन्य गतिविधि देखी गई थी. उस दिन कुल 23 चीनी लड़ाकू विमानों को ताइवान के आसपास उड़ान भरते हुए पकड़ा गया था। विनोद उपाध्याय / 24 जनवरी, 2026