फिरोजाबाद(ईएमएस)जिला ब्राह्मण महासभा महिला इकाई फिरोजाबाद द्वारा आज रामलीला मैदान स्थित भगवान परशुराम शिविर में रोल बॉल वर्ल्ड कप विजेता प्राची पचौरी के सम्मान में एक भव्य एवं गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करने वाली प्राची पचौरी का पुष्पमालाओं, अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में प्राची पचौरी के पिता डॉ. दिग्विजय पचौरी और प्राची जी की माताजी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पंडित शिव कुमार शर्मा ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्राची पचौरी जैसी प्रतिभाशाली बेटियां समाज और देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी उपलब्धि ने न केवल फिरोजाबाद बल्कि पूरे भारत का गौरव बढ़ाया है। सम्मान समारोह के दौरान महिला कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित जनसमूह में विशेष उत्साह देखने को मिला। हर कोई प्राची पचौरी की एक झलक पाने और अपने कैमरे में इस ऐतिहासिक क्षण को कैद करने को उत्सुक नजर आया। कार्यक्रम स्थल पर “नारी शक्ति”, “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” और “भारत माता की जय” के गगनभेदी नारों से वातावरण उत्साहपूर्ण हो गया। इस अवसर पर जिला ब्राह्मण महासभा महिला इकाई की जिलाध्यक्ष मिथलेश शर्मा ने कहा कि प्राची पचौरी ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि बेटियों को सही अवसर और प्रोत्साहन मिले तो वे किसी भी क्षेत्र में विश्व स्तर पर सफलता प्राप्त कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि संगठन सदैव ऐसी प्रतिभाओं को सम्मानित करता रहेगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रिंकी वशिष्ठ, काजल दुबे, रजनी दुबे, गीता शर्मा, राखी तिवारी,साक्षी शर्मा, रमा शर्मा, विकाश दुबे, सुनील वशिष्ठ, तरुण उपाध्याय, आशीष दीक्षित, विवेक गर्ग, संजय शर्मा, विमल वशिष्ठ, जितेंद्र शर्मा, गोरी शर्मा, ललिता शर्मा, लवली मिश्र, रीना, नीतू शर्मा, गुड्डा पहलवान (महानगर अध्यक्ष), संदीप तिवारी, अमन शर्मा एवं शैलेंद्र तिवारी उपस्थित रहे। शिकोहाबाद से मेरा शर्मा, शशि चतुर्वेदी, सुदेश तिवारी, मीनाक्षी मिश्र, सिरसागंज से अंजुला शर्मा तथा शिकोहाबाद क्षेत्र से आए अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए। साथ ही मनीषा शर्मा, ऋचा दीक्षित (महानगर अध्यक्ष)उमा शर्मा प्रीति शर्मा, कमलेश शर्मा,विकास लहरी, सौरभ लहरी, संदीप शर्मा, अनूप शर्मा, प्रदीप शर्मा, आरती,संजय शर्मा,संजय प्रताप शर्मा, द्विजेंद्र मोहन शर्मा, निम्मो, ममता शर्मा,राखी तिवारी, जय श्री राम,नीमा देवी, बिट्टू देवीअंकुश शर्मा, सक्षम, दक्ष ,नीलू तिवारी कीर्ति शर्मा सहित महिला इकाई की कई सक्रिय सदस्याओं की सहभागिता रही। अंत में आयोजकों द्वारा सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया और प्राची पचौरी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। ईएमएस