पटना, (ईएमएस)। राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय पटना में 77 वाँ गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने राष्ट्रीय तिरंगा फहराया। झंडोत्तोलन के बाद झंडे को सलामी दी गई तथा ‘‘जन गण मन अधिनायक जय हे .......... गाया गया’’। भारत माता की जय घोष, वन्दे मातरम् तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अमर रहें का नारा लगाया गया। इस अवसर पर वीर शहीदों की कुर्बानी को याद किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, बिहार विधान परिषद के पूर्व उपसभापति डॉ.रामचंद्र पूर्वे, राष्ट्रीय महासचिव बिनु यादव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ.सुनील कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. तनवीर हसन, पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता, प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो।सुबोध मेहता, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, डॉ.उर्मिला ठाकुर, प्रमोद कुमार सिन्हा, अरुण कुमार यादव, विधायक गौतम कृष्णा, पूर्व विधायक डॉ.अनवर आलम, चंद्रहास चौपाल, मंजू अग्रवाल, दीनानाथ सिंह यादव, भाई दिनेश, प्रदेश महासचिव फैयाज आलम कमाल, मदनशर्मा, बल्ली यादव, नंदू यादव, ई अशोक यादव, प्रो कुमार चंद्रदीप, मुकुंद सिंह, प्रमोद कुमार राम, निर्भय कुमार अंबेडकर, भाई अरुण कुमार, संजय यादव, डॉ. प्रेम कुमार गुप्ता, स्मिता पूर्वे,जेम्स कुमार यादव, कुमर राय, राजेश यादव, राजेश पाल, पी.के.चौधरी, महताब आलम, सुनीता यादव, पूजा शेखर यादव, मनोज यादव, उपेंद्र चंद्रवंशी, गगन यादव, महेंद्र विद्यार्थी, बच्चा सिंह, गणेश कुमार यादव, दीपक मांझी, ओमप्रकाश पासवान, शिवेंद्र तांती, विमल राय, विनोद कुमार यादव, अफरोज आलम, मिश्री लाल राम, संदीप यादव ,चंदेश्वर प्रसाद सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्त्ताओं ने राष्ट्रीय तिरंगे को सलामी दी तथा राष्ट्रगान गाया। संतोष झा- २६ जनवरी/२०२६/ईएमएस