लेख
29-Jan-2026
...


शुभ संवत 2082, शाके 1947, सौम्य गोष्ठ, माघ शुक्ल पक्ष, शिशिर ऋतु, गुरु उदय पूर्वे, शुक्रास्त पूर्वे तिथी द्वादशी, शुक्रवासरे, आद्रा नक्षत्रे, वैश्य योगे, वालव करणे, मिथुन की चंद्रमा, प्रदोष 13 व्रत, तिल द्वादशी सर्वार्थ सिद्ध योग 41/17 धान्य छेदन तथापि पश्चिम दिशा की यात्रा शुभ होगी| आज जन्म लिए बालक का फल........ आज जन्म लिया बालक योग बुद्धिमान, जिद्दी, हठी, शिक्षक, लेखक, कवि तथा दूध की डेरी वाला, माइनिंग वाला, सोना चांदी का व्यापारी, उत्तम वृत्ति वाला, किसान तथा किराना कपड़ा व्यापारी, जरकिन डायमंड का व्यापारी नौकरी वाला होगा। मेष राशि :- कार्यकुशलता से संतोष तथा मनोबल उत्साह वर्धक अवश्य बना ही रहेगा। वृष राशि :- स्वभाव में खिन्नता होने से हीन भावना से बचिएगा, अव्यवस्था कार्य मंद होगा। मिथुन राशि :- अशांति तथा विषमता से बचिए तथा झगड़ा होने की संभावना बनेगी, ध्यान रखे। कर्क राशि :- स्त्री वर्ग से भोग ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी, रुके कार्य अवश्य ही बनेंगे। सिंह राशि :- आलोचनाओं से बचिए कार्यकुशलता से संतोष होगा। कन्या राशि :- धीमी गति से सुधार अपेक्षित है, तथा सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। तुला राशि :- स्त्रीवर्ग से हर्ष, उल्लास, गुप्त शत्रुओं से चिन्ता तथा कुटुम्ब को समस्या बनें। वृश्चिक राशि :- योजना फलीभूत हो तथा इष्ट मित्र सुखवर्धक होंगे। धनु राशि :- कुटुम्ब की समस्या कष्टप्रद हो तथा व्यर्थ धन का व्यय अवश्य होगा। मकर राशि :- कुटुम्ब में सुख, मान, प्रतिष्ठा बढ़े, बड़े-बड़े लीगों से मेल मिलाप होगा। कुंभ राशि :- भाग्य का सितारा प्रबल, दैनिक गति मंद तथा बिगड़े कार्य अवश्य ही बनेंगे। मीन राशि :- कार्य व्यवसाय में अनुकूलता बनेगी, समृद्धि के साधन अवश्य जुटाएंगे, ध्यान रखें। पीएल गौतमाचार्य // मोनिका