राज्य
29-Jan-2026


जबलपुर (ईएमएस)। सहायक आयुक्त एवं स्वास्थ्य अधिकारी अंकिता बर्मन ने बताया कि शासकीय आदेशानुसार दिनांक 30 जनवरी दिन शुक्रवार को गांधी निर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में नगर निगम जबलपुर द्वारा संचालित दोनो पशुवध गृह बंद रहेगें तथा इस दिन नगर निगम सीमान्तर्गत मॉंस, मछली का विक्रय पूर्णरूप से प्रतिबंधित रहेगा। सुनील साहू / मोनिका / 29 जनवरी 2026/ 02.26