नरसिंहपुर, (ईएमएस)। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने कार्यालयीन कार्यसुविधा को दृष्टिगत रखते हुए जिला कार्यालय में पदस्थ शासकीय सेवकों के मध्य कार्य विभाजन किए जाने का आदेश जारी किया है। आदेशानुसार संबंधित समस्त शासकीय सेवकों को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर अपनी उपस्थिति देना सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्रीमती सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार स्टेनोग्राफर सुश्री राजेश्वरी पटेल को अपने वर्तमान कार्य के साथ-साथ सहायक अधीक्षक राजस्व के कार्यों का दायित्व सौंपा गया है। सहायक ग्रेड 3 श्री कमलेश विश्वकर्मा (वित्त लिपिक-1) को सहायक अधीक्षक सामान्य का कार्य सौंपा गया है। इसी प्रकार सिविल सूट अल्पबचत में पदस्थ सहायक ग्रेड- 3 श्री सौरभ नामदेव को अपने कार्य के साथ-साथ स्थापना लिपिक- 1 का कार्य सौंपा गया है। श्री श्याम सुंदर मुड़िया सहायक ग्रेड- 3 के अवकाश से वापस कार्य पर लौटने तक की अवधि में सांख्यिकी लिपिक के कार्यों का संपादन श्री सौरभ नामदेव द्वारा किया जाएगा। अनुविभागीय राजस्व अधिकारी नरसिंहपुर में पदस्थ सहायक ग्रेड- 3 श्री शिवराम इनवाती को राहत शाखा एवं धर्मस्व शाखा का दायित्व सौंपा गया है। वरिष्ठ शाखा-1 एवं 2 में पदस्थ सहायक ग्रेड- 3 श्री रामकुमार ठाकुर को वरिष्ठ शाखा- 2 एवं स्थापना लिपिक- 2 का कार्य सौंपा गया है। जिला कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड- 3 श्री रूपेश चौकसे को वरिष्ठ शाखा- 1 एवं राजस्व अंकपाल शाखा में पदस्थ किया गया है। जावक शाखा में पदस्थ सहायक ग्रेड- 3 श्रीमती अंजना चौकसे को तहसील कार्यालय नरसिंहपुर में पदस्थ किया गया है। वहीं खाद्य शाखा में पदस्थ सहायक ग्रेड- 3 श्री आदर्श मरावी को संबंध जावक शाखा में पदस्थ किया गया है। राहुल वासनिक /ईएमएस / 29/01/2026