बालाघाट (ईएमएस). मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने आईपीएस अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश अनुसार बालाघाट जोन के पुलिस महानिरीक्षक वर्ष 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी संजय कुमार को पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस जिला भोपाल में पदस्थ किया है। वहीं वर्ष 2008 बैच के आईपीएस अधिकारी व पुलिस महानिरीक्षक शिकायत व मानव अधिकार, पुलिस मुख्यालय भोपाल से पुलिस महानिरीक्षक बालाघाट जोन में पदस्थ किया है। जानकारी के अनुसार आईपीएस अधिकारी संजय कुमार वर्ष 2006 में पहली बार बालाघाट में सीएसपी के रुप में पदस्थ किए गए थे। इसके बाद वर्ष 2010 में बालाघाट में ही उनकी पदस्थापना एसपी के रुप में की गई थी। वर्ष 2022 में उन्हें बालाघाट रेंज के आईजी के रुप में पदस्थ किया गया। बतौर आईजी के रुप में उन्होंने नक्सलवाद के खत्म होने तक अपनी सेवाएं बालाघाट जोन में दी। आईजी संजय कुमार जब सीएसपी के रुप में अपनी सेवाएं दे रहे थे, तब भी वे नक्सल उन्मूलन अभियान में शामिल रहते थे। भानेश साकुरे / 29 जनवरी 2026