क्षेत्रीय
29-Jan-2026


छिंदवाड़ा (ईएमएस)। विकसित भारत गांरटी फोर रोजगार एण्ड आजीविका मिशन ग्रामीण एक्ट के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला गुरुवार को सौंसर में हुई। भाजपा कार्यालय में इस कार्यशाला को संासद बंटी विवेक साहू ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत केवल एक सरकारी योजना नही बल्कि आने वाली पीढ़ियों के उज्वल भविष्य का रोडमैप है। जिस पर केन्द्र सरकार कार्य कर रही है। केन्द्र सरकार की योजनायें अंतिम पंक्ति में खडे व्यक्ति तक पहुंच रही है। जिससे गांव, गरीब, किसान और श्रमिका सशक्त हो रहे है। उन्होंने कहा कि इस अभियान को जन आंदोलन बनाते हुये घर-घर तक इसकी जानकारी पहुचायें, ताकि हर नागरिक विकास की इस यात्रा में सहभागी बन सके। भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड ने कहा कि विकसित भारत जनजागरण अभियान के माध्यम से संगठन की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। उन्होने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही इस अभियान की सबसे मजबूत कड़ी है। उन्होने विश्वास जताया कि जिले के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएंगे। अन्य वक्ताओं ने इस अभियान को गरीबी मुक्त, रोजगार युक्त, स्वयंपूर्ण एवं स्वावलंबी गांव के निर्माण का संकल्प बताया। कार्यशाला में मंडल अध्यक्षद्वय सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता, संगठन पदाधिकारी उपस्थित थे। अजय धवले, जिला संयोयक कृष्णकांत ढोबले, उज्वल सिह चौहान, संदीप घाटोडे, जिला महामंत्री देवेन्द गायकवाड, सदन साहू, जनपद अध्यक्ष संजय भूते सहित अन्य नेता मौजूद रहे। ईएमएस/मोहने/ 29 जनवरी 2026