क्षेत्रीय
छिंदवाड़ा (ईएमएस)। कांग्रेस शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाएगी। कांग्रेसजन बापू को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन करेंगे साथ ही उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला जाएगा। सर्वप्रथम स्थानीय गांधी चौक फव्वारा चौक पर कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा जिसके उपरांत समस्त कांग्रेसजन गांधी गंज पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। दोपहर 2 बजे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है। बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात उनके प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम का गायन किया जाएगा। ईएमएस/मोहने/ 29 जनवरी 2026