क्षेत्रीय
29-Jan-2026


छिंदवाड़ा (ईएमएस)। किसान कल्याण वर्ष 2026 के बारे में किसानों को जानकारी देने और इसके प्रति जागरूक करने के लिए शुक्रवार को जिला मुख्यालय में दुपहिया वाहन रैली निकाली जाएगी। सुबह दस बजे बजे कलेक्टर ग्राउंड से यह रैली शुरू होगी। इसमें कृषि, सहकारिता, पशुपालन, राजस्व विभाग, उद्यानिकी विभाग, मार्कफेड, आंचलिक अनुसंधान केंद्र, कृषि विज्ञान केंद्र, मंडी समिति के कर्मचारियों के साथ जिले के प्रगतिशील ,नवाचारी और युवा किसान भी मौजूद रहेंगे। ईएमएस/मोहने/ 29 जनवरी 2026