क्षेत्रीय
30-Jan-2026


भाजपा के पदाधिकारियेां का जिला कार्यालय में हुआ सम्मेलन छिंदवाड़ा जबलपुर (ईएमएस)। रोजगार आजीविका मिशन पर विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन वीबी जीरामजी बिल को लेकर भाजपा अब गांवों में चौपाल लगाएगी और लोगों को इस नई योजना से मिलने वाले फायदे बताएगी। शुक्रवार को इस संबंध में भाजपा के पदाधिकारियों का एक सम्मेलन आयेाजित किया गया। इसमें जिला अध्यक्ष श्ेाषराव यादव, सांसद बंटी विवेक साहू, विधायक कमलेश शाह ने संबोधित किया। जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि यह बिल भारत के गांवों का वास्तविक विकास करेगा इसमें मजदूरों को 100 की जगह 125 दिन का रोजगार मिलेगा तथा किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए कटाई व बुवाई के समय 60 दिन का अवकाश रखा जाएगा तथा विकास की योजना अब केन्द्र एवं राज्य नहीं ग्राम सभा एवं ग्राम पंचायत तय करेगी। सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि लोकसभा में पारित यह बिल गांधीजी के सपनों को साकार करने वाला है इससे ग्रामीण संरचना में आमूलचूल परिवर्तन होगा। उन्होंने कहा कि इस योजना का बजट भी बढ़ाया गया है। अमरवाड़ा के विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह ने कहा कि हम कही भी क्षेत्र में जाते थे कि शिकायत आती थी कि मजदूरों का भुगतान नहीं हुआ। नए बिल के बाद अब प्रत्येक सप्ताह मजदूरों का भुगतान होगा तथा देरी होने पर मय ब्याज के भुगतान किया जाएगा। जिला संयोजन संजय पटेल ने संचालन किया और आशीष ठाकुर ने आभार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी लखन वर्मा, नत्थनशाह कवरेती, किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री संजय सक्सेना, जिला महामंत्री विजय पांडे, भाजपा के मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भ्रम फैला रही कांग्रेस इससे पहले सांसद और जिलाअध्यक्ष ने पत्रकार वार्ता भी ली। अध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि मनरेगा में फर्जी मस्टर के जरिए राशि निकालने की शिकायतें आती थी तो महीनों मजदूरों को भ्ुागतान नहीं होता था। अब ऐसा नहीं होगा। काम के दिन बढ़ाए गएहैं तो कृषि श्रमिकों के लिए भी इस योजना में अवसर बढ़ाए गए हैं। सांसद बंटी साहू ने कहा कि कांग्रेस भ्रम फैला रही हे कि योजना को खत्म किया जा रहा है। गांधीजी के नाम से योजना का शुरू कर इसमें सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ। अब नए कानून में इसकी निगरानी कड़ी होगी। ईएमएस / 30/01/2026