लेख
01-Feb-2026
...


शुभ संवत 2082, शाके 1947, सौम्य गोष्ठ, फाल्गुन कृष्ण पक्ष, शिशिर ऋतु, गुरु उदय पूर्वे, शुक्रोद्रय पश्चिमे तिथी प्रतिपदा, सोमवार, अश्लेषा नक्षत्रे, आ/सौ योगे, वालव करणे, कर्क की चंद्रमा, कुंभे बुध व्यापार धान्य छेदन तथापि उत्तर दिशा की यात्रा शुभ होगी| आज जन्म लिए बालक का फल........ आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, चपल, चतुर, चंचल, स्वाभिमानी, कुशल वक्ता-अधिवक्ता, जिद्दी-हठी, कमीशन एजेन्ट, बैंक कर्मचारी, लिपिक, कैशियर, अकाउंटेन्ट, लेखापाल तथा मैनेजर-प्रबंधक, कम्प्यूटर ऑपरेटर होगा। मेष राशि :- कुटुम्ब की समस्याऐं सुलझें, भाग्य में समय परिवर्तनशील है, लाभ लें। वृष राशि :- चिन्ताऐं कम हों, स्त्री वर्ग से सुख-वर्धक स्थिति होगी, प्रभुत्व के कार्य बनेंगे। मिथुन राशि :- आशानुकूल सफलता का हर्ष, बिगड़े हुये कार्य बनेंगे तथा कार्य सिद्ध होंगे। कर्क राशि :- लेनेदेन के मामले में हानि, व्यर्थ प्रयास व यात्रा के प्रसंग में हानि होगी। सिंह राशि :- कार्य-कुशलता से संतोष, मनोवृत्ति संवेदनशील रहेगी, ध्यान से कार्य बना लें। कन्या राशि :- मान-प्रतिष्ठा, प्रभुत्व में वृद्धि, अधिकारियों का समर्थन फलप्रद बना रहेगा। तुला राशि :- व्यवसाय की चिन्ता, व्यवसाय गति अनुकूल तथा कार्य में सफल होंगे। वृश्चिक राशि :- प्रत्येक कार्य में बाधा व विलम्ब तथा उत्तेजना की स्थिति बनी रहेगी। धनु राशि :- आर्थिक चिन्ता मन उद्विघ्न रखे तथा प्रयत्नशीलता से कार्य बनेंगे। मकर राशि :- धन लाभ, आशानुकूल सफलता का हर्ष तथा कार्य पूर्ति में सुधार अवश्य होगा। कुंभ राशि :- धन लाभ, आशानुकूल सफलता का हर्ष, कार्यगति में सुधार अवश्य होगा। मीन राशि :- अधिकारियों से समर्थन फलप्रद रहेगा, कार्य-व्यवसाय गति अनुकूल रहेगी। पीएल गौतमाचार्य // मोनिका