मनोरंजन
01-Feb-2026
...


मुंबई (ईएमएस)। बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में आ गई हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी अदीरा के 10 साल की होने पर दिल छू लेने वाली बातें शेयर कीं। रानी मुखर्जी अपनी बेटी अदीरा के बेहद करीब हैं और इस बात को उन्होंने खुलकर स्वीकार किया है। उनका कहना है कि उन्हें आज भी याद आता है कि कैसे वह हर जगह अदीरा को गोद में लेकर जाया करती थीं। वक्त कब पंख लगाकर उड़ गया, इसका एहसास ही नहीं हुआ और आज अदीरा 10 साल की हो चुकी है। रानी के मुताबिक, जैसे-जैसे उनकी बेटी बड़ी होती जा रही है, वह उसके बचपन को और भी ज्यादा मिस करने लगी हैं। अब अदीरा सिर्फ उनकी बेटी ही नहीं, बल्कि उनकी बेस्ट फ्रेंड भी बन चुकी है। हाल ही में एक शो के दौरान बातचीत करते हुए रानी मुखर्जी ने अपनी पर्सनल लाइफ, मदरहुड और करियर जर्नी पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री में तीन दशक से ज्यादा का सफर तय करने के बावजूद मां बनने का अनुभव उनके लिए सबसे खास रहा है। रानी ने कहा कि उन्हें खुद भी नहीं पता चला कि कब 10 साल निकल गए। ऐसा लगता है जैसे कल की ही बात हो, जब अदीरा बहुत छोटी थी और उनकी दुनिया उसी के इर्द-गिर्द घूमती थी। रानी मुखर्जी ने एक मजेदार किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि वह अक्सर अदीरा की बचपन की तस्वीरें देखकर बैठ जाती हैं। यह देखकर अब अदीरा को अपनी ही पुरानी तस्वीरों से जलन होने लगी है। अदीरा उनसे पूछती है कि वह उसे ऐसे क्यों देख रही हैं और क्या अब वह वैसी नहीं लगती। इस पर रानी हंसते हुए कहती हैं कि वह आज भी उन्हें उतनी ही प्यारी लगती है, लेकिन दिल तो उसी छोटी सी अदीरा को ढूंढता है। रानी ने आगे कहा कि अदीरा उनकी जिंदगी की पहली प्राथमिकता है। वह सिर्फ मां-बेटी नहीं, बल्कि दोस्त भी हैं और इस बात को वह अपनी बेटी से खुलकर कहती हैं। इन दिनों अदीरा अपने स्कूल के स्पोर्ट्स डे को लेकर काफी उत्साहित है और रानी की कोशिश रहती है कि शूटिंग और काम के बीच से समय निकालकर वह हर जरूरी मौके पर अपनी बेटी के साथ मौजूद रहें। रानी मुखर्जी के ये शब्द उनके मदरहुड और बेटी के प्रति गहरे लगाव को साफ तौर पर बयां करते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो रानी मुखर्जी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मर्दानी 3’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर देखने के बाद रानी के फैंस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर खासे उत्साहित हैं। सुदामा/ईएमएस 01 फरवरी 2026