क्षेत्रीय
01-Feb-2026
...


शाजापुर (ईएमएस)। राजस्थान के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटू श्याम जी के दर्शन कर खुशी-खुशी घर लौट रहे श्रद्धालुओं का सफर रविवार सुबह शाजापुर में एक सड़क हादसे के साथ थम गया। लालघाटी थाना क्षेत्र के करेड़ी ब्रिज के पास हुए इस हादसे में एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार आगे चल रहे वाहन से जा टकराई, जिससे कार में सवार 6 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 7 से 7.30 बजे के बीच हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्विफ्ट कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार सभी यात्री देवास और उज्जैन के रहने वाले हैं और दर्शन करके वापस अपने घर लौट रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहंुची और घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल पहंुचाया। घटना में देवेंद्र मीणा 22 पिता राजनारायण मीणा, निवासी डबल चौकी अक्यापुर, देवास। आदर्श 20 पिता दिलीप कुमार, निवासी रूड़ेहेड़ा, तराना रोड, उज्जैन। सिया मीणा पिता दिलीप मीणा, निवासी रूड़ेहेड़ा, उज्जैन। तनु 18 पिता मुकेश, निवासी रठेरी, देवास। नैना मीणा 25 पिता दिलीप मीणा। सुमित मीणा 25 पिता महेश, निवासी अकबरपुर, देवास। घायल हो गए। ईएमएस / 01 फरवरी 2026