क्षेत्रीय
01-Feb-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के निर्देशानुसार क्रिकेट संघ बिलासपुर द्वारा वूमेंस अंडर-15 एवं अंडर-19 वर्ग के खिलाडय़िों का चयन ट्रायल आयोजित कर किया गया। यह ट्रायल कोनी स्थित आधारशिला विद्या मंदिर स्कूल मैदान में संपन्न हुआ, जिसमें कुल 31 महिला खिलाडय़िों ने भाग लिया। इनमें 17 खिलाड़ी वूमेंस अंडर-15 वर्ग की तथा 14 खिलाड़ी वूमेंस अंडर-19 वर्ग की शामिल रहीं। ट्रायल के दौरान खिलाडय़िों की फिटनेस, रनिंग, गेंदबाजी और बल्लेबाजी का गहन परीक्षण किया गया। चयनकर्ताओं के सामने सभी खिलाडय़िों ने अपनी क्रिकेट बारीकियों और कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। चयन प्रक्रिया में बिलासपुर के चयनकर्ता अभिषेक सिंह, सुशांत शुक्ला और अभिनव शर्मा उपस्थित रहे। चयनित सभी खिलाड़ी 2 फरवरी को सुबह 8 बजे रेलवे के सेक्रसा मैदान में आयोजित ईस्ट जोन ट्रायल में हिस्सा लेंगी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के सचिव विंटेश अग्रवाल सहित क्रिकेट संघ बिलासपुर के अध्यक्ष नवीन जाजोदिया, सचिव देवेंद्र सिंह तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। वूमेंस टीम में इनका हुआ चयन वूमेंस अंडर-15 वर्ग में पावनी तिवारी, आद्या सेनगुप्ता, आर्या गौरहा, मान्या रजक, लावण्या देशमुख, आराध्य शर्मा, नीलिमा पटेल, किंजल यादव, मोक्षदा वर्मा, रिया साहू, डिम्पल यादव, आराध्य स्वर्णकार, अवनी चतुर्वेदी, छाया राजपूत, छवि राजपूत एवं सिद्धि सिंह का चयन किया गया। वहीं वूमेंस अंडर-19 वर्ग में चांद चेलक, गीत डेहरिया, सौम्या रात्रे, अर्पिता शर्मा, स्वर्णिका बनवारे, अनुष्का भास्कर, श्रीशांत साहू, प्राची दुबे, संयोजिता साहू, प्रतिष्ठा दुआ, रसलीन कौर खनूजा, आयुषी शर्मा, प्राची महानंद और मीनाक्षी मानिकपुरी को चुना गया है। मनोज राज/योगेश विश्वकर्मा 01 फरवरी 2026